कोकराझार, 10 नवम्बर। फकीराग्राम मुंसिपल बोर्ड के चेयरमैन फकीराग्राम के युवक और फकीराग्राम के राजभर परिवार ने गाज़ियाबाद से लापाता महिला को महिला के परिवारवालों को सोपा। प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 अक्टूबर को गाजियाबाद स्थित अपने घर से अशोक मिश्रा की पुत्री काजल शर्मा ट्रेन पकड़े कर कोकराझार जिले के फकीराग्राम मे पहुंची यहां इस महिला को देख का फकीराग्राम मुंसिपल बोर्ड के चेयरमैन सुरेन्द्र कुमार शर्मा, फकीराग्राम के युवक समाज अमित कुमार मिश्रा और जीतू ने काजल के माता पता से सम्पर्क किया और काजल शर्मा के माता सबिता मिश्रा और भाई आशीष मिश्रा फ्लाइट पकड़ कर गुवाहटी पहुचे और गुवाहाटी से कल ढेर शाम फकीराग्राम पहुँचे और यहां काजल शर्मा से मिले और इन्होंने फकीराग्राम वाशियों और फकीराग्राम मुंसिपल बोर्ड के चेयरमैन सुरेन्द्र कुमार शर्मा और राजभर परिवार और अमित और जीतू को धन्यवाद ज्ञापन किया। साथ ही आज दिल्ली मेल ट्रेन पकड़े कर अपने घर के लिए रवाना हुवे।
गाजियाबाद से लापता काजल को आज फकीराग्राम मे उसके परिवारवालों को सोपा गया।
गोपाल प्रसाद
कोकराझार