शिलचर नरसिंह अखड़ा में “जय श्रीराम” एल्बम का विमोचन किया गया

भगवान श्री रामचन्द्र ने शरद ऋतु में दुर्गा पूजा की थी, दुर्गा पूजा से ठीक पहले शिलचर के नरसिंह अखाड़े में श्री राम के चरित्र पर एक वीडियो एल्बम जारी किया गया। शिलचर के नर्सिंग अखड़ा में यह एल्बम भगवान राम मंदिर के सामने शिवा म्यूजिक द्वारा प्रसारित किया गया एवं  विभिन्न निजी टीवी चैनलों पर भी प्रसारित किया गया। इस एल्बम में आशीष दे और शास्वती चक्रवर्ती  ने गीत गाया है।
 अनामिका और स्मिता ने अभिनय किया है, गीत डॉ. चंपा प्रिया का है, संगीत आशीष व  विधान लस्कर का है, ऑडियोग्राफी अभिजीत देव की, वीडियोग्राफी और निर्देशन संजीव भट्टाचार्य का है।  इस एल्बम को विभिन्न राम मंदिर और हनुमान मंदिर में शूट किया गया।  मंगलवार 3 अक्टूबर को शाम 7 बजे पंडित जी द्वारा पहले राम पूजा की गई, फिर आरती की गई। इस गीत का विमोचन नरसिंह अखाड़े की ओर से विकास शारदा ने किया।  इस गीत को सुनकर मंदिर के श्रद्धालु भावविभोर हो गए एवं  नई पीढ़ी के लड़के-लड़कियों को ध्यान में रखते हुए यह गाना डीजे म्यूजिक के साथ बनाया गया है।  कुल मिलाकर बहुत बढ़िया प्रस्तुति है।  निदेशक संजीव भट्टाचार्य ने कहा कि यह हिंदू सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार का एक प्रयास है।  शिवा म्यूजिक की ओर से कई ऐसे और एल्बम रिलीज होने वाले हैं।  फिलहाल जोर शोर से शूटिंग चल रही है।

Leave a Comment