संतोष कुमार राय कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

३ अक्टूबर २०२३ को, संतोष कुमार राय कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।  रक्तदान शिविर में सैकड़ो एनएसएस स्वयंसेवकों, छात्रों ने रक्तदान करने के लिए रजिस्ट्रेशन किया तथा सैकड़ो छात्रों का ब्लड ग्रुप चेक किया गया। कॉलेज की अध्यापिका डॉक्टर अपर्णा देव ने रक्तदान किया एवं लगभग ४० स्वयंसेवकों, छात्र- छात्राओं ने रक्तदान किया । इस शिविर में कॉलेज के अध्यक्ष राजेन सिंह, कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष दीपक कांति आइच, कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल सुप्रिय मजूमदार, एनएसएस प्रोग्राम आफिसर डॉक्टर विमान भट्टाचार्य , आईक्यूएसी समन्वयक डॉक्टर उदयशंकर चक्रवर्ती, डॉक्टर देवजित दे, डॉक्टर मानिक गुप्ता, श्रीमती सोमा दे, काछार कैंसर हॉस्पिटल के स्टाफ, बराक वैली स्वैच्छिक ब्लड डोनर फोरम के सदस्यों, कॉलेज के २०१८ – २०२१ बैच के छात्र तथा एनएसएस स्वयंसेवक राघव चंद्र नाथ भी उपस्थित थे।

Leave a Comment