कोकराझार 3 अक्टूबर:- अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में संपूर्ण भारत में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में स्थानीय तेरापंथ भवन में तेरापंथ युवक परिषद बिलासिपाड़ा शाखा एवं मारवाड़ी युवा मंच ने संयुक्त रूप से ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया । जिसका शुभारंभ तेरापंथ सभा के मंत्री श्री नरेंद्र सेठिया द्वारा किया गया । रक्तदान शिविर का सफल संचालन धुबड़ी सिविल अस्पताल की टीम ने किया। सर्वप्रथम धुबडी सिविल अस्पताल की टीम का गुलाम गमछा द्वारा अभिनंदन किया गया। इस शिविर में कुल 49 यूनिट रक्त संग्रह किया गया । जिसमें समाज के सभी वर्गों का सहयोग सराहनीय रहा एवं मानवता के इस नेक कार्य में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के अंत में तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष श्री राकेश कोचर, सचिव श्री पंकज कोचर एवं मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष श्री विजय लुनावत ने सभी सहयोग कर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।
गोपाल प्रसाद
कोकराझार