नवोदय विद्यालय धुबड़ी के बच्चों ने किया श्रमदान

गांधी जी ने कहा था, जहां स्वच्छता होती हैं वहां ईश्वर का वास होता है। इसी ध्येय वाक्य को अपना आदर्श मानकर जवाहर नवोदय विद्यालय, धुबड़ी के छात्र-छात्राओं ने भारत सरकार के ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के तहत चलाये गए अभियान में दिनांक 1 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक एक घंटे श्रमदान किया। इस दौरान सभी बच्चों ने विद्यालय एवं उसके आसपास फैले कूड़े को उठाकर कूड़ेदान में डालकर स्वच्छ बनाया। स्कूल के प्रभारी प्राचार्य श्री हीरा कुमार ने कहा कि स्वच्छता के बिना देश पूर्ण विकसित नहीं हो सकता। विद्यार्थी देश के भविष्य के कर्णधार हैं और देश को स्वच्छ रखने में रचनात्मक सहयोग कर सकते हैं। जब तक स्वच्छता जन-जन का आंदोलन नहीं बन जाता, तब तक पूर्ण स्वच्छता का सपना भी साकार नहीं हो सकता। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ श्री ई रहमान, श्री नुरुल इस्लाम, डॉ जीतेन्द्र प्रताप, डॉ उमेश यादव, सुश्री नयना ब्रह्मा, श्री प्रांजल दास, श्री रिजवान अहमद, श्रीमती सुमन, श्रीमती बन्दना, श्रीमती अल्का, श्रीमती प्रेरणा, श्रीमती सरोज, सुश्री सीता, श्रीमती थिनले लामा, सुश्री सफ़िया, श्री सुनील यादव, श्री अमित वर्मा, श्री कुमार शिवम, श्री अजय सिंह और श्री रूहुल आमीन समेत सभी शिक्षक व शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।

Leave a Comment