दो दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों के साथ “द्वितीय वार्षिक” तिनसुकिया जिला दिवस का हुआ शुभारंभ

तिनसुकिया, प्रेरणा भारती गोरखनाथ गुप्ता ३० सितंबर-तिनसुकिया जिला प्रशासन के सौजन्य से आज से दो दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमो के साथ द्वितीय वार्षिक” तिनसुकिया जिला दिवस का आज से शुभारंभ हुआ।  तिनसुकिया वाणिज्य महाविद्यालय के सभाकक्ष में तिनसुकिया जिला आयुक्त स्वप्निल पाल की उपस्थिति में द्वितीय वार्षिक” तिनसुकिया जिला दिवस के कार्यकर्मो का शुभारंभ अनुष्ठानिक रूप से किया गया। जिला आयुक्त ने दीप प्रज्वलित कर तिनसुकिया जिला दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ किया।जिला आयुक्त ने जिला दिवस के अवसर पर तिनसुकिया जिले के लोगों को शुभकामनाएं दीं और तिनसुकिया जिले को सभी तरह से एक समृद्ध जिला बताया। उन्होंने कहा कि जिले में व्यापक विकास की असीम संभावनाएं हैं और प्रत्येक स्थानीय व्यक्ति से अपने जिले के विकास के लिए सहयोग करने का आग्रह किया।
 असम सरकार के चाय जनजाति कल्याण एंव श्रम मंत्री संजय किसान ने जिला दिवस के अवसर पर सभी को बधाई दी और कहा कि सभी के सक्रिय सहयोग से तिनसुकिया जिला को एक सुंदर और समृद्ध जिला बन सकता है।कार्यक्रम में तिनसुकिया वाणिज्य महाविद्यालय के  प्रिंसिपल चैतन्य बोरा के अलावे गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।तिनसुकिया दिवस के उपलक्ष्य पर आज तिनसुकिया जिला प्रशासन के सौजन्य से राज्य स्तरीय प्राइजमनी क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिनमे कुल 29 टीमों ने भाग लिया और अंतिम चरण के लिए छह टीमों का चयन किया गया।  जिला आयुक्त ने अंतिम चरण के पहले राउंड का संचालन कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।  खुली प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पहला स्थान तिनसुकिया जिला प्रशासन के सहायक आयुक्त बंदित गोगोई  और उप निरीक्षक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग मुनींद्र नाथ हजारिका  ने सँयुक्त रूप से प्राप्त किया।दूसरा स्थान डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के परंगम शर्मा और पार्थ प्रतिम शर्मा को मिला और तीसरा स्थान असम मेडिकल कॉलेज, डिब्रूगढ़ के अनुभव दत्ता को मिला।
इस क्विज़ प्रतियोगिता की संचालन डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के क्विज़ फोरम के अध्यक्ष पल्लव कुमार दास ने किया।इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय और विभिन्न महाविद्यालयो के विद्यार्थियों के साथ-साथ जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के उत्साही अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया  जिला दिवस के अवसर पर आज तिनसुकिया औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के खेल मैदान में जिला आयुक्त एकादश बनाम अध्यक्ष एकादश मारवाड़ी युवा मंच के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच आयोजित किया गया।  जिला आयुक्त एकादश ने यह मैच 17 रन से जीत लिया।
 वही दूसरी ओर तिनसुकिया जिला दिवस के अवसर पर मार्घेरिटा महकमा  प्रशासन द्वारा मार्घेरिटा एफआरयू में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसी तरह तिनसुकिया जिला स्थापना दिवस के अवसर पर सदिया महकमा प्रशासन,सदिया सिविल अस्पताल और तिनसुकिया जिला स्वास्थ्य समिति के संयुक्त सौजन्य में  सदिया सिविल अस्पताल में भी रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिला दिवस के अवसर पर कल सुबह 5 बजे सदिया से  डॉ. भूपेन हजारिका सेतु तक साइकिल रैली निकाली जाएगी और दोपहर 3 बजे से तिनसुकिया विकास प्राधिकरण के सांस्कृतिक केंद्र में खुली सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।

Leave a Comment