तिलका अस्पताल में आयुष्मान भव योजना के तहत साप्ताहिक स्वास्थ्य मेला लगा

प्रे.सं.लखीपुर २९ सितंबर : लखीपुर विधानसभा क्षेत्र के लखीपुर खंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत तिलका बागान स्वास्थ्य उपकेंद्र के प्रबंधन में तिलका अस्पताल परिसर में शुक्रवार को आयुष्मान भव योजना के तहत साप्ताहिक स्वास्थ्य मेला लगाया गया। उक्त स्वास्थ्य मेले में गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ निःशुल्क दवा भी दी गई। इसके अलावा, गर्भवती महिलाओं के बीच अपने स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक प्रदर्शनी भी प्रस्तुत की गई। गर्भावस्था के दौरान विभिन्न प्रकार की पौष्टिक सब्जियों, फलों सहित पौष्टिक भोजन खाकर अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने की आवश्यकता के बारे में एक जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में पावदा गांव पंचायत  अध्यक्ष सारदा पाशी,  ४ नंबर तिलका श्रमिक एलपी स्कूल के प्रधानाचार्य शीतल ग्वाला, सामाजिक कार्यकर्ता रामचरण पाशी, पत्रकार शहादत अली बड़भुइया , संजय कुमार ठाकुर,राजेन कोईरी, पत्रकार पुलोक दास,ए एम एन टीना रंमाई, आरती बाउरी, सुनिता रबीदास ,प्रियलता मुढ़ा आदि अतिथि के रूप में उपस्थित थे।बैठक में सबसे पहले अस्पताल के कर्मीयों ने अतिथियों का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया और फिर तिलका अस्पताल की प्रभारी मोनिका देवी द्वारा बैठक का उद्देश्य बताया गया।उन्होंने अपने बक्तब्य में कहा कि केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत एवं लखीपुर खंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत तिलका बगान स्वास्थ्य उपकेंद्र द्वारा आज साप्ताहिक स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया है। उक्त स्वास्थ्य मेले में गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का किस प्रकार ख्याल रखना चाहिए, क्या पौष्टिक आहार लेना चाहिए तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के बारे में बताया गया। बैठक में शीतल गोला, संजय कुमार ठाकुर, रामचरण पाशी, शहादत अली बड़भुइया और टीना रंगमई के अलावा अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। स्वास्थ्य मेले में गर्भवती महिलाओं और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों सहित अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

Leave a Comment