राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत घुंघूर में बड़जालंगा आईसीडीएस द्वारा कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत आज घुंघूर, शिलचर में बड़जालंगा आईसीडीएस द्वारा पोषण मास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कर्मियों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग और संबंधित विभाग के लोग भी उपस्थित थे। 6 वर्ष तक के बच्चों को कुपोषण से बचने के लिए 1 सितंबर से 30 सितंबर तक भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पोषण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत विशेष रूप से मां का दूध और कंप्लीमेंट्री दूध के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा रही है।
इस कार्यक्रम में बड़जालंगा आईसीडीएस  की सीडीपीओ श्रीमती रुपाली बोरा, त्रिदीव दास, तीर्थंकर चक्रवर्ती, ग्राम पंचायत सभा नेत्री के प्रतिनिधि तपन धर, एएनएम इंदिरा सिंह, आशा कर्मी वृंदा नुनिया, स्थानीय आंगनबाड़ी कर्मी श्रीमती उमानूनिया, विभागीय सुपरवाइजर और शिक्षक आदि उपस्थित थे। सभी को सरकार के इस कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

Leave a Comment