एनआईटी शिलचर में छात्रों का अनशन जारी

प्रे.सं शिलचर 20 सितम्बर। एनआईटी शिलचर में छात्रों का आन्दोलन जारी है, जबतक उनकी छ: मांगे मानी नही जाती तबतक अनशन जारी रहेगा। मंगलवार अनशन सत्याग्रह के चलते चार छात्र बीमार हुए थे जिन्हें तत्काल शिलचर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। दूसरी और एनआईटी प्रबंधन छात्रों को समझाने के लिए प्रयास कर रही है मगर अनशनरत छात्र अपनी मांगों पर अड़े हुए है, इस सन्दर्भ में एनआईटी शिलचर के रजिस्ट्रार के एल बैष्णव ने बताया कि, अनशन स्थल पर जाकर छात्रों से सीधे संबाद किया, उन्होंने छात्रों को बताया कि फिलहाल उनकी एक मांगे प्रोफेसर डा. बी के राय अन्तरीम समय के लिए डीन एकाडेमिक पद से हटा दिया गया है, उनके स्थान पर डा. ललित चन्द्र सईकिया को दायित्व दिया गया है। मगर आन्दोलन पर बैठे छात्र नही माने, अनशनरत छात्र एकसाथ सभी छ: मांगे पूरा करने पर अड़े हैं, उन्होंने छात्रों को बताया बाकी पांच मांगे अगले छ: अक्टूबर को सेनेट की बैठक में तय किया जायेगा, क्योंकि एनआईटी में कोई भी रूल बनाने के लिए सेनेट का बैठक अनिवार्य होता है, इसलिए फिलहाल समस्या का कोई निदान नही निकल रहा है, वर्तमान में एनआईटी के निदेशक कलकाता में टिचिंग स्टाफ के साक्षातकार के लिए गये है, इसलिए कोई वार्तालाप नही हो पा रहा है, बुधवार को एनआईटी के कई फेकेल्टी छात्रों को समझाने का प्रयास किया मगर बिफल रहें। समाचार लिखने समय छात्रों अनशन आन्दोलन जारी था।

Leave a Comment