दुमदुमा प्रेरणा भारती 15 सितंबर:-उपरी असम के बीस युवाओं को लाईपुली ब्रिगेड और काकोपथार रुपाई साइडिंग सेना छावनी के तत्वाधान में नकुल वर्मा के नेतृत्व में बीस युवाओं का दल को विभिन्न स्थानों के जगहों के भ्रमण कराने के लिए दस दिवसीय यात्रा का शुभारंभ लाईपुली ब्रिगेड के ब्रिगेडियर कृपाल सिंह गिल ने डिब्रूगढ़ हवाईअड्डे से यात्रियों को रवाना कर शुभारंभ किया था।आज सभी यात्री सकुशल यात्रा समाप्ति पर सभी यात्रियों डिब्रूगढ़ हवाईअड्डे पर स्वागत किया गया।इस मौके पर ब्रिगेडियर कृपाल सिंह गिल कर्नल चन्द्र शेखर जोशी एवं सेना के उच्च पदस्थ अधिकारी उपस्थित थे। युवाओं ने भ्रमण के दौरान अपने अनुभव को उजागर करते हुए कहा की असम अरुणाचल प्रदेश मेघालय और पश्चिम बंगाल के सेना एवं अधिकारियों और बसें नागरिकों से मुलाकात की। बातचीत में एक अनोखी जगह जो चीन अपना दवा करता है जो की भारत का अभिन्न अंग है वहां हमारी सेना स्कूल और कैफ़े खोल रखा है उस स्थान पर आवश्यक सामग्रीओ का आपूर्ति सेना द्वारा की जाती है। अरुणाचल प्रदेश लोहीत से टेगां जंगी पल्टन संग्रहालय को देख मंत्रमुग्ध कर देने वाली है २५०साल पुरानी बाघ की खाल चांदी के चम्मच प्राचीन डिजाइन के फर्नीचर इत्यादि वस्तुओं को देखने को मिला। इससे हमारी भारतीय सेना की उज्ज्वल भविष्य की इतिहास का पता चलता है।