पियर्सन हाई स्कूल में उत्साह पूर्वक मनाया गया हिंदी दिवस

प्रे.सं.लखीपुर,१५ सितंबर: लखीपुर विधानसभा क्षेत्र के दिवान चाय बगान स्थित पियर्सन हाई स्कूल में, हिंदी माह के चलते उत्साह पूर्वक हिंदी दिवस मनाया गया। आज के इस कार्यक्रम में छोटे छोटे विद्यार्थियों के बीच कई प्रतियोगिता मुलक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में, नृत्य, गीत, इच्छानुसार चित्र बनाना, कविता पाठ तथा विभिन्न प्रकार का पहनावे  से सजना, शामिल था। बच्चों ने काफी उत्साह पूर्वक इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया एवं अपने को सफल साबित करने का भरपूर प्रयास किया। सजने,संवरने में बच्चियों ने खूब आनंद उठाया तो वहीं अनेक बच्चों ने बाकी के प्रतियोगिताओं में अपना हुनर दर्शाया। सुबह दश बजे से दोपहर बारह बजे तक उक्त कार्यक्रम चलता रहा। कुल मिलाकर आज का कार्यक्रम काफी मनोरंजक एवं आनंदमय रहा।सुमन गौड़, एवं ललिता दुबे ने पुरे कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का संचालन किया।

Leave a Comment