दुमदुमा कालेज में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित ।

दुमदुमा प्रेरणा भारती 14 सितम्बर: दुमदुमा कालेज में  आज हिन्दी दिवस पर कालेज सभा गृह में कार्यक्रम आयोजित की गई।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज के प्राचार्य डॉ कमलेश्वर कलिता ने किया।आमंत्रित अतिथि के तौर पर रंगाजान स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के हिन्दी विभाग के शिक्षक सुमित कुमार तिवारी मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत हिन्दी भजन का  तृतीय वर्ष की छात्राओं सुन्दर प्रस्तुति की। आज हिन्दी दिवस पर मुख्य अतिथि सुमित कुमार तिवारी ने अपने वक्तव्य में उपयोगिता, अवसर एवं विकास की संभावनाओ के साथ हिन्दी भाषा को राष्ट्रीय एकता की पहचान बताया । हरेक व्यक्ति की मातृभाषा अलग हो सकती है और हमें अपनी मातृभाषा का सम्मान करना चाहिए ।मातृभाषा में हमारा दिमाग सबसे जल्दी चलता है और सहज महसूस करते हैं किंतु राष्ट्रीय भक्ति की योगदान में हिंदी को जरूरी बताया । उपस्थित छात्र-छात्राओं को हिंदी विषय पर अपने व्यक्तित्व विकास एवं रोजगार परक संभावनाओं की अवसर पर जानकारी दी।  21वीं सदी में हिंदी की प्रधानता अधिक होगी और हिंदी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान की भाषा है ।
हिन्दी दिवस के अवसर पर दुमदुमा  कालेज के हिंदी विभाग के सौजन्य से  नई शिक्षा नीति के अनुरूप स्नातक छात्रों के लाभ के लिए एक प्रश्न सारिणी पुस्तिका का विमोचन किया गया  ।   2023-24 शैक्षिक वर्ष से असम में नई शिक्षा नीति 2020 लागू की गई है ।ऐसे में नई शिक्षा नीति से परिचय, ग्रहण और बाद में परीक्षा में अवतीर्ण होना विद्यार्थियों के लिए चुनौती भरा होता है । विद्यार्थियों को इन कठिनाइयों को दूर करने के उद्देश्य से दुमदुमा कालेज के हिंदी विभाग के प्रमुख हिरण वैश्य ने प्रश्न सारणी पुस्तिका पर संक्षिप्त जानकारी दी। पुस्तक के विमोचन कालेज के प्राचार्य डा० कमलेश्वर कलिता, कालेज के उपाध्यक्ष डा० सी आर मोहन , कालेज के  हिन्दी विभाग के प्रमुख हिरण वैश्य दत्त, जवाहर नवोदय विद्यालय के हिंदी विभाग के प्रमुख सुमित कुमार तिवारी ,दुमदुमा महाविद्यालय के वीर राघव मोरान, कॉलेज के हिंदी विभाग प्रमुख दिनेश कुमार प्रसाद  किया ।
इस कार्यक्रम में कालेज के छात्र छात्राओं ने हिन्दी दिवस के बारे में जानकारी साझा किया एवं कविता पाठ कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कालेज के अध्यक्ष डा०कमलेश्वर कलिता ने कहा कि भारत का संबंध का भाषा है हिंदी। उन्होंने  विचारों के आदान-प्रदान हेतु हिंदी को सहज और सरल बताया । कॉलेज की हिंदी विभाग द्वारा जारी प्रश्न प्रवाह पुस्तिका छात्रों को के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि अन्य विभागों को इससे प्रेरणा मिलेगी। सभा में दुमदुमा कॉलेज के प्राचार्य डॉ कमलेश्वर कलिता, उपाध्यक्ष डा०चंपा राव मोना ,हिंदी विभाग के प्रमुख श्रीमती हिरण वैश्य दत्त, जवाहर नवोदय विद्यालय के हिंदी विभाग के प्रमुख सुमित कुमार तिवारी, लाइब्रेरियन जुनैद रैनी  , वीर राघव मोरान, कॉलेज के हिंदी विभाग प्रमुख दिनेश कुमार प्रसाद  विज्ञान विभाग के शिक्षक मनोज दत्त की उपस्थिति में सभा का संचालन  दुमदुमा कालेज के हिन्दी विभाग के सह प्रमुख परीक्षित नाथ ने किया। कार्यक्रम से पूर्व हिंदी दिवस के अवसर पर आज वृक्षारोपण कालेज के उपाध्यक्ष डा० सी आर मोना अंग्रेजी विभाग के शिक्षक शिवाजी दत्त द्वारा किया गया

Leave a Comment