खैरुल आलम मजूमदार, बरजत्रापुर : असम के मुख्यमंत्री डाॅ. हिमंत बिस्वशर्मा के आह्वान पर पूर्वोत्तर भारत के प्रमुख इस्लामी विचारक श्वेख मौलाना अहमद सईद लश्कर ने मंगलवार को दिसपुर में मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मिलन पर बराक पूर्वोत्तर भारत के इस्लामी विचारक और आध्यात्मिक व्यक्ति पीर मौलाना अहमद सईद लश्कर ने घाटी की गंभीर समस्याओं पर प्रकाश डाला। अहमद सईद दिसपुर में मुख्यमंत्री कार्यालय में उपस्थित हुए और मुख्यमंत्री के काम की सराहना की. मौलाना अहमद सईद लश्कर ने हाल ही में बराक घाटी में विभिन्न विकास परियोजनाओं की घोषणा करने के लिए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा को धन्यवाद दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री से घोषित परियोजनाओं को क्रियान्वित करने की मांग की. मुख्यमंत्री से शिलचर शहर में घोषित फ्लाइंग ब्रिज के शीघ्र निर्माण की मांग की. उन्होंने सिलचर शहर में तीन फ्लाईओवर का काम भी जल्द शुरू करने का अनुरोध किया। शिलघाट पुल की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया. सोनाबारीघाट बराक पर पुल का काम जल्द पूरा करने की मांग की. बराक की बेरोजगारी दूर करने के लिए घाटी में औद्योगिक कारखाने बनाने की पुरजोर मांग की। मौलाना अहमद सईद लश्कर ने मुख्यमंत्री से बराक घाटी के सड़क सुधार के साथ-साथ शिक्षा संस्थानों को महत्व देने की मांग की है. उपस्थित अन्य लोगों में सोनाई के विधायक करीमुद्दीन बड़भउइंयआ, हाफिज मौलाना मुर्तुजा लश्कर, हिलाल अरसद लश्कर, मौलाना हनीफ लश्कर, मौलाना याह्या लश्कर शामिल थे। मौलाना अहमद सईद लस्कर के बेटे हिलाल अरसद लस्कर ने फोन पर उपरोक्त जानकारी प्रदान की।