दुमदुमा महाविद्यालय में  हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आज ।

दुमदुमा 13 सितम्बर: हिन्दी दिवस के अवसर पर दुमदुमा महाविद्यालय के हिंदी विभाग के सौजन्य से कल 14 सितंबर को  नई शिक्षा नीति के अनुरूप स्नातक छात्रों के लाभ के लिए एक प्रश्न सारिणी  पुस्तिका का लोकार्पण किया जाएगा । दुमदुमा  महाविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रमुख हिरण वैश्य ने जारी विज्ञप्ति में जानकारी दी है कि 2023-24 शैक्षिक वर्ष से असम में नई शिक्षा नीति 2020 लागू की गई है ।ऐसे में नई शिक्षा नीति से परिचय, ग्रहण और बाद में परीक्षा में अवतीर्ण होना विद्यार्थियों के लिए चुनौती भरा होता है ।विद्यार्थियों को इन कठिनाइयों को दूर करने के उद्देश्य से विभाग की ओर से प्रश्न सारणी पुस्तिका प्रस्तुत की जायेगी । कल महाविद्यालय के सम्मेलन भवन में सुबह 11:00 बजे हिंदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।

Leave a Comment