हारमोनी चैनल ने स्पेनिश गिटार पर किया विशेष कार्यक्रम का आयोजन

हारमोनी चैनल ने स्पेनिश गिटार पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।हारमोनी चैनल हमेशा से ही दर्शकों के लिए विभिन्न प्रकार के संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत करता रहा है। इस बार हारमोनी चैनल पर, पहले समूह के स्पेनिश गिटार पर नज़रूल गीत को उभरते कलाकारों के एक समूह द्वारा बजाया गया। गाने का बोल था “खेलीछो जलदेवी”। शो की शूटिंग शिलचर के एक पार्क में की गई थी।
प्रत्येक कलाकार ने दर्शकों के सामने अद्भुत प्रदर्शन प्रस्तुत करने के लिए अथक परिश्रम किया।
कलाकारों ने कई महीनों तक इस गाने की प्रैक्टिस की है और इसे पेश किया है। इस गाने को तेज़ धूप में शूट किया गया था। कलाकारों के माता-पिता बहुत सहयोग किए थे। सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम संभव हो सका है। प्रत्येक छात्र स्पेनिश गिटारवादक दीपेन कुमार पटवा का छात्र है।
बराक के अनुभवी स्पेनिश गिटार कलाकार और शिक्षक दीपेन कुमार पटवा ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया। हारमोनी चैनल पर इतना सुंदर कार्यक्रम उनके छात्रों ने किया है। दीपेन कुमार पटवा कई वर्षों से ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन पर नियमित वादक के रूप में काम कर रहे हैं और कई वर्षों से बराक और बराक के बाहर विभिन्न स्टेज शो भी कर रहे हैं। यह वीडियो एलबम 9 सितंबर को हारमोनी चैनल पर रिलीज किया गया था। साथ ही इस कार्यक्रम का प्रसारण विभिन्न निजी टीवी चैनलों पर भी किया गया है। भविष्य में ऐसे और भी कार्यक्रम दर्शकों के सामने आने वाले हैं
दीपेन कुमार पटवा ने NE24 चैनल से बात करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा आ रहा है इसलिए दुर्गा पूजा पर दो या तीन समूह हारमोनी चैनल पर दर्शकों के लिए स्पेनिश गिटार कार्यक्रम प्रस्तुत करने जा रहे हैं। उन्होंने वादा किया है कि अगर दर्शक उनका समर्थन करेंगे तो हारमोनी चैनल और शिवा म्यूजिक पर हर महीने ये कार्यक्रम जारी रखेंगे।
वह कई वर्षों तक शिवा म्यूजिक के प्रोडक्शन के प्रभारी थे।

Leave a Comment