हरलालका परिवार द्वारा राणी सती मंदिर में दादी की रसोई ( भंडारा) का आयोजन

धर्मपरायण राजकुमार अमीत प्रीति रियांश हरलालका परिवार द्वारा माँ राणी सती दादी मंदिर में दादी की रसोई नामक भंडारा का भव्य आयोजन किया गया जिसमें एक हजार से अधिक भक्तों को भोजन करवाया गया।
   श्री नारायणी शक्ति धाम टृस्ट द्वारा धर्मपरायण सीता देवी रतनलाल जालान द्वारा प्रदत भूमि पर आलीशान मंदिरों का निर्माण किया गया जिसमें राणी सती बाबोसा महाराज राधाकृष्ण शिव पार्वती तथा सालासर हनुमान का मंदिर बनाया गया। पंचदिवसीय धार्मिक आयोजन में सभी मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
   स्थापना के बाद अनेक धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। अमावस्या के दिन मंगलपाठ भजन संध्या एवं विशाल भंडारा आयोजित किया जायेगा।
   श्री राजकुमार हरलालका ने टृस्ट सदस्यों का आभार व्यक्त किया। संयोजक गिरजा शंकर अग्रवाल विष्णु जालान बबीता विष्णु मोहिनी अग्रवाल गोपाल गरीमा अग्रवाल अनिल बंसल विकास जालान गोपाल चौहान दंपति, विकास बजाज किशोर सेठी धीरज पंकज जैन सहित कई भक्तों ने कङकती धूप में शुद्ध पेयजल के साथ सेवा प्रदान की।

Leave a Comment