शिवकुमार शिलचर, 8 सितंबर: विगत 5 सितंबर को 62वें शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद, दक्षिण शिलचर शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिला महाविद्यालय, शिलचर के पूर्व प्राचार्या प्रो. शंकर भट्टाचार्य, पूर्व प्रमुख, वाणिज्य विभाग, असम विश्वविद्यालय निखिल भूषण दे एवं दुर्गानगर नयाग्राम उच्च प्राथमिक विद्यालय उधारबंद के पूर्व शिक्षक क्षौणिश चंद्र चक्रवर्ती महाशय को सम्मान प्रदान किया गया। भारत विकास परिषद, दक्षिण शिलचर शाखा के सदस्यों ने प्रत्येक व्यक्ति के घर जाकर पुरस्कार व सम्मान प्रदान किया। इसके अलावा, उन्होंने वर्तमान शिक्षा प्रणाली और छात्रों और शिक्षकों के बीच वर्तमान संबंधों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। क्षौणिश चंद्र चक्रवर्ती ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को तो हर जगह सम्मान मिल ही रहा है, लेकिन निजी क्षेत्र के शिक्षक उनसे काफी कम वेतन पर काम कर रहे हैं और कई मामलों में उन्हें न्यूनतम सम्मान भी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने हर सरकारी और गैर सरकारी संगठन से शिक्षक दिवस पर उन पर ध्यान देने का आग्रह किया। प्रत्येक शिक्षको ने घर आकर पुरस्कार देने के लिए भारत विकास परिषद, दक्षिण शिलचर शाखा के प्रत्येक सदस्य को धन्यवाद दिया। इस दिन सम्मान प्रदान कार्यकर्म में भारत विकास परिषद, दक्षिण शिलचर शाखा की ओर से अध्यक्ष डाॅ. किंगशुक अधिकारी, उपाध्यक्ष डॉ. देवतोष चक्रवर्ती, संपादक डॉ. दर्शाना पटवा, कोषाध्यक्ष विश्वराज चक्रवर्ती, सदस्य डॉ. हिमाद्रि शेखर दास और डॉ. कल्याण दास आदि थे।