असम अरुणाचल सीमावर्ती क्षेत्र में तैनात सीआरपीएफ जवान की हत्या‌ ,दोनों अपराधी गिरफ्तार।

दुमदुमा प्रेरणा भारती7 सितंबर:-असम अरुणाचल सीमावर्ती क्षेत्र बरदुमसा में तैनात सीआरपीएफ जवान सुनील कुमार पांडे को बाजार में खरीदारी के समय मोटरसाइकिल से आए हुए अज्ञात दो युवकों ने धारदार हथियार से हत्या कर फरार हो गया। पुलिस सीआरपीएफ ने जोरदार अभियान चला कर अरुणाचल प्रदेश नमसाई जिले से चाउ मेहे मीन के पुत्र चाउ नेवता मिन‌ (२६) वर्षीय, चाउ सेहला केन के पुत्र चाउ अरभी केन(२५) वर्षीय को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है। सीआरपीएफ जवान उत्तर प्रदेश के रहने वाला बताया जा रहा है। अपराधियों को पकड़ने के लिए सी सी टीवी के फुटेज के आधार पर असम तथा अरुणाचल प्रदेश के नमसाई पुलिस ने जांगलाई और चंगलाई गांव में अभियान चला कर दोनों लोग को गिरफ्तार किया। इस अभियान में तिनसुकिया  पुलिस जिला के सदर एसडीपीओ विभास दास एवं मारगरेटा एसडीपीओ हेमंत बोड़ो नेतृत्व में अरूणाचल प्रदेश पुलिस के सहयोग प्रदान किया।

Leave a Comment