मायुम अभ्यापुरी अमृत शाखा की स्थापना व शपथ विधि समारोह संपन्न।*

अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के अंतर्गत अभ्यापुरी अमृत शक्ति शाखा की विधिवत स्थापना व शपथ विधि समारोह का आयोजन रविवार दिनांक ३ सितम्बर को स्थानीय मरवाड़ी धर्मशाला के हाल में किया गया। क्रार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वोत्तर प्रदेसिया मारवाड़ी युवा मंच के मंडल G के उपाध्यक्ष बिनीत हरलालका ने की। सभा में प्रांतिय अध्यक्ष पंकज जालान , प्रांतिय कोषाध्यक्ष प्रेरणा सेठिया, प्रांतिय सहायक मंत्री मंडल G दीपेश कुमार अगरवाला, प्रांतिय कार्यकारणी सदस्य स्थाई प्रकल्प मनोज पोद्दार,प्रांतिय संगठन विस्तर के चैयरमैन सरजीत सिंह भारी, प्रांतिय लीगल सेल के चैयरमैन मुकेश चाचन, मंडल समन्वयक संगठन विस्तर अंजनी जाजोदिया , मंडल समन्वयक स्थाई प्रकल्प चेतन धीरासरिया ने भाग लिया । सभा की उद्घोषणा लक्ष्मी सुरेखा के श्री गणेश वंदना के बाद असम जातीय गीत ओह मोर अपुनर देश से हुई। सभा में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन फुलाम गामोछा से किया गया। वहीं सभा में अभ्यापुरी समाज के बुजुर्ग गण एवं पूर्व मारवाड़ी युवा मंच के सदस्य में महेश चांडक , नंदकिशोर सोमानी , प्रदीप खैतान , दिलीप राठी , कनक बांठिया का प्रांत की तरफ से फुलम गामोछा से अभिनन्दन किया गया, अभ्यापुरी मारवाड़ी समाज एवं नवगठित शाखा सदस्यों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बड़ाई। सभा में प्रांतिय उपाध्यक्ष मंडल G के बिनीत हरलालका ने अपने स्वागत संबोधन में सभी अथिथ्यों का स्वागत किया एवं अपने कार्यकाल में यह मंडल की दूसरी नव शाखा खुलने की जानकारी देते हुए आगामी कार्यक्रम पर चर्चा वह जानकारी दी तथा निरंतर कार्यशील रहकर राष्ट्रीय व प्रांतिय रिपोर्ट , मासिक कार्यकरिणी सभा, प्रांत की तरफ से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इसके बाद शपथ ग्रहण विधि पारंभ की गई। सर्वप्रताम प्रांतिय संगठन विस्तर के चैयरमैन सरजीत सिंह भारी द्धारा सभी सदस्यों को शपथ पाठ करवाया गया। संस्थापक अध्यक्ष आनन्द सुरेखा को प्रांतिय अध्यक्ष पंकज जालान ने शपथ पाठ करवाकर मंचासिन करवाया। शाखा उपाध्यक्ष ललित  अग्रवाल एवं निशा महेश्वरी, शाखा सचिव कनीशा बांठिया को  प्रांतिय उपाध्यक्ष बिनीत हरलालका ने शपथ पाठ करवाया। कोषाध्यक्ष किशन महेश्वरी, सह सचिव देवांश अगरवाला को प्रांतिय कोषाध्यक्ष प्रेरणा सेठिया ने शपथ पाठ करवाया। लीगल सेल के चैयरमैन मुकेश चाचन ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ पाठ करवाया गया। प्रांत की तरफ से नव शाखा के अध्यक्ष, सचिव , एवं कोषाध्यक्ष को फूलाम गामोछा , नियुक्ति पत्र, व बैच प्रदान किया गया। सभी ने अपने संबोधन में नई शाखा के कार्यकारणी समिति को भरपूर सहयोग देना का आश्वासन दिया एवं बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी। प्रांतिय अध्यक्ष ने हमारे मंच में कार्य की महत्ता को बतलाया एवं में नहीं हम बनकर काम करने पर बल देकर मंच के कार्यों पर प्रकाश डाला । अंत में शाखा सचिव कनीशा बांठिया के धन्यवाद् ज्ञापन के बाद राष्ट्र गीत के साथ सभा समाप्त की गई।

Leave a Comment