नगांव (असम), 01 सितंबर (हि.स.)। जिले के कामपुर के पूर्वी गुइमारी में एक दुखद घटना घटी है। चलती ट्रेन से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मृतक की पहचान कोलकाता के लोहित केडिया के रूप में हुई है। मृतक तिनसुकिया से कोलकाता जा रहा था।
स्थानीय लोगों को संदेह है कि मृतक निचले असम की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस से गिर गया होगा।
रेलवे पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर अंत्यपरीक्षण की व्यवस्था की है।