अग्रवाल जाग्रति मंच की तरफ से राखी के अवसर पर इस पर्व को सेलिब्रेट किया गया कुछ छोटी छोटी खुशियों को बांट कर जिसमें
मंच ने ट्रैफिक पुलिस को राखी बांधी और उन्हें गिफ्ट चॉकलेट्स दिया । सिलचर के रंगिरखारी प्वाइंट,प्रेमतला प्वाइंट , हॉस्पिटल रोड, बिलपार प्वाइंट , अंबिकापट्टी प्वाइंट पर ये कार्यक्रम किया जो कि सबसे अहम हिस्सा है ट्रैफिक प्वाइंट हैं इन पर कङकती धूप में राखियाँ बांधी। दिनभर जनता की सेवा करने वाले सिपाहियों को मुस्कान प्रदान की।
उसके बाद उजाला सेंटर गए वहां बच्चों को बिस्किट चॉकलेट्स दूध केला कॉर्नफ्लेक्स चिडवा दलिया खाने का सामान दिया ।बच्चों ने एक दूसरे को राखी बांधी और सदस्यों ने वहां के केयरटेकर है उनको राखी बांधी और उनके साथ राखी सेलिब्रेट की और मिठाई से बच्चों का मुंह मीठा किया गेम्स एवम कुछ खाद्य सामाग्री दी । उनके साथ छोटी सी खुशी बांटने कि कोशिश की । मंच की अध्यक्ष ऋतु अग्रवाल, सचिव मनीषा गोयल, पुर्व अध्यक्ष सबिता चमङिया, और हीरा अग्रवाल ने भी इस नेक काम मे हिस्सा लिया ।
ज्ञातव्य है कि अग्रवाल जाग्रति मंच धार्मिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था है जिन्होंने इस पुरषोत्तम मास में तीन दिन हनुमान चालीसा पाठ एवं यज्ञहवन के साथ सुंदरकांड पाठ करके लगातार तीन बार बङे आयोजन किए।