लोक सभा अध्यक्ष ने “रक्षा बंधन” की पूर्वसंध्या पर देशवासियों को बधाई दी

नई दिल्ली, 29 अगस्त 2023 : लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने रक्षा बंधन की पूर्वसंध्या पर देशवासियों को बधाई दी है।अपने संदेश में उन्होंने कहाः
            “रक्षा बंधन के पावन पर्व की पूर्वसंध्या पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई देता हूँ। यह सुन्दर पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति का परिचायक है और हमारी धार्मिक, पौराणिक और ऐतिहासिक मान्यताओं से जुड़ा है।  यह भाई और बहन के पवित्र रिश्ते के प्रति प्रतिबद्धता दोहराने का भी अवसर है जिसमे मिठास, भरोसा और स्नेह सदैव विधमान रहता है।   आइये, आज के दिन अपनी माताओं, बहनों और बेटियों की रक्षा का संकल्प लें।   आप सभी को रक्षा बंधन की पुनः शुभकामनाएं।  “

Leave a Comment