तेरापंथ महिला मंडल द्वारा कन्या सुरक्षा सर्कल पर ध्वजारोहण

तेरापंथ महिला मंडल शिलचर ने बड़े धूमधाम और पूरे उत्साह के साथ 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। “कन्या सुरक्षा सर्कल” पर सुबह 6:15 पर ध्वजारोहण किया गया। नमस्कार महामंत्र के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात श्रीमती राजू देवी वैद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के द्वारा तिरंगे का सम्मान किया गया। महिला मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती कुसुम मालू, महामंत्री श्रीमती पूजा मरोठी व श्रीमती अमिता बरड़िया, प्रचार प्रसार मंत्री श्रीमती मनीषा गुलगुलिया, कोषाध्यक्ष श्रीमती मधु दुग्गड़ भी वहां उपस्थित थे। विशेष रुप से श्रीमती जतन देवी श्यामसुखा व श्रीमती विमला देवी रांका, कार्यकारिणी की बहनें एवं सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग दिया। उपस्थित सदस्यों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम से वातावरण को गूंजायमान कर दिया। तेरापंथ महासभा के सम्माननीय सदस्य रतनलाल सिरोहिया, मूलचंद वैद, बुधमल वैद, सभा के उपाध्यक्ष प्रदीप सुराणा, राजेंद्र सुराणा, सुनील बरड़िया, राजकुमार गोलछा, युवक परिषद के मंत्री हेमंत छाजेर, उपाध्यक्ष भरत दुग्गड़, राकेश गुलगुलिया, विवेक मरोठी तथा मयंक सुराणा आदि ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग दिया। अंत में महिला मंडल द्वारा उपस्थित सभी को चॉकलेट और जूस वितरित किया गया। उपरोक्त जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति में महिला मंडल की सह मंत्री श्रीमती पूजा मरोठी ने प्रदान की।

Leave a Comment