रोजकांडी चाय बागान में समता सेवा टृस्ट द्वारा नैत्र परीक्षण शिविर

आज दिनांक 06-08-23, रविवार को समता सेवा ट्रस्ट द्वारा रोसकांदी चाय बागान में  श्री हनुमान सिंहजी उप प्रबंधक के उपस्थिति में नेत्र जांच हेतु मेघा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 112 रोगियों ने अपनी आंखो की जांच करवाई जिसमे लगभग 20 रोगीयों के मोतिया बिंद सिनाख्त  किया गया जिनका ऑपरेशन जल्द ही  सिलचर मेडिकल कॉलेज के सहयोग से किया जाएगा । लगभग 60 रोगियों को चश्मा समता सेवा ट्रस्ट,सिलचर,द्वारा प्रदान किया जाएगा एवम जांच किये गये रोगियों को जरूरत अनुसार दवाई भी ट्रस्ट की और से  निःशुल्क प्रदान की जायेगी। नवकार मंत्र जाप के माध्यम से शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में राजेश गुलगुलिया,बिमल सिपानी,सुशील कांकरिया,नरेंद्र सेठिया,मनीष कुंभट, कौशल गुलगुलिया, प्रकाश सुराना प्रमुख उपस्थित रहकर शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया।सिलचर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर कनकदीप शर्मा एवम उनके सहयोगी धीरज शर्मा ने नेत्र की जांच की। अंत में शिविर स्थल पुष्पा देवी भुवालका एम. इ.स्कूल में पेड़ लगा कर शिविर का समापन किया गया।

Leave a Comment