गायत्री परिवार का भव्य आध्यतामिक कार्यक्रम गोपाल अखाड़ा में आयोजित

समाज के प्रबुद्ध वर्ग और युवा वर्ग की उपस्थिति में सिलचर नगर के सुप्रसिद्ध श्री गोपाल अखाड़ामंदिर के प्रांगण में शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे प्रतिनिधि एमपी शर्मा का भाव पूर्वक सम्मान किया गया.ज़न समुदाय  को संबोधित  करते हुए महाराज जी द्वारा सभ्य समाज निर्माण हेतु  स्वाध्याय और वृद्ध ,अपाहिज, रोगी आदि की सेवा हेतु प्रोत्साहित किया गया.प्रदुषित  वातावरण को तठीक करने और बच्चों के कुसंस्कार को हटाने  हेतु गायत्री महा मंत्रजप और यज्ञ जैसी विधा की अद्भुत शैली में प्रस्तुति महाराज  जी द्वारा की गई.संकल्प शक्ति की महत्ता  का प्रतिपादन  कर ज़न समुदाय  को छोटे  छोटे दोषों से मुक्त होने और श्रीराम जैसे दृढ प्रतिज्ञ होने हेतु संकल्प सूत्र बंधा गया. सामाजिक उत्थान और पारिवारिक मधुरता बढ़ाने हेतु निरन्तर ऐसे कार्यक्रम होते रहना चाहिए -ऐसा  अश्वनी अग्रवाल द्वारा आशा व्यक्त की गई.राजेश्वरी शर्मा,सिमरन  अग्रवाल,परमेश्वर लाल काबरा,हनुमान  जैन  सहित अनेक भक्तों ओर गायत्री चेतना केन्द्र के सहयोग से यह अनूठा कार्यक्रम संपन्न हुआ.

  जिसमें बङी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने हिस्सा लिया। उक्त खबर गायत्री परिवार के गिरधारी लाल मिश्रा ने दी।

Leave a Comment