यशवन्त पाण्डेय शिलकुड़ी 28 जुलाई । सम्पूर्ण जाति का विकास होगा नुनीया जाति विकास होगा, राज्य का विकास होगा राष्ट्र का विकास होगा, आज उपरोक्त बातें एनआईटी शिलचर संलग्न एक होटल में राष्ट्रीय रचनात्मक नुनीया संयुक्त संघ के अध्यक्ष अर्जुन महत्ता ने आयोजित समारोह में कही। राष्ट्रीय रचनात्मक नुनीया संयुक्त संघ बराक वैली शाखा के अध्यक्ष कंचन नुनीया के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अर्जून महत्ता ने और कहा, रचनात्मक नुनीया संयुक्त संघ का उद्देश्य है नुनीया जाति को एकजूट करना, अपने समाज के साथ अन्य समाज के विकास में योगदान देना भी विशेष उद्देश्य है, उन्होंने कहा कि जबतक सभी समाज का विकास नही होता तबतक राज्य और देश का विकास नही हो पाता, हम नुनीया समाज के माध्यम से सभी समाज के साथ अपना समाज का विकास के लिए समर्पित हैं, आगे उन्होंने कहा कि असम के होजाई में रचनात्मक नुनीया संयुक्त संघ के माध्यम से विशाल सम्मेलन होने जा रहा है, बराकवैली के नुनीया समाज के लोगों को निमंत्रण करने के लिए ही आज यह विशेष बैठक का आयोजन किया गया।
3 सितम्बर को रचनात्मक नुनीया संयुक्त संघ की राष्ट्रीय सम्मेलन होजाई में, सभी जाति का विकास होगा तभी प्रदेश और देश का विकास होगा – अर्जुन महत्ता
अपने संबोधन में रचनात्मक नुनीया संयुक्त संघ बराक वैली शाखा के अध्यक्ष कंचन नुनीया ने कहा कि होजाई में होने वाला विशाल सम्मेलन के लिए बराकवैली से नुनीया समाज के लोग हम बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे, बराकवैली के नुनीया समाज के लोगों से अनुरोध है कि संघ से जुड़े जो भी पदाधिकारी और सदसगण, चाहे नुनीया समाज के जानेमाने व्यक्तित्व हैं वे लोग सम्मेलन में जाने के लिए तैयार रहेंगे। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने वक्तव्य में जाति के उत्थान में सरकार से मिलनेवाली अपने अधिकारों को हासिल करने पर विचार प्रकट किया। इस अवसर पर सुभाष चौहान, रामनारायण नुनिया, मोतिलाल नुनीया, किशोर नुनीया, कुबेर नुनीया, काशीपुर से विष्णु नुनीया समते नुनीया समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे। अगले 3 सितम्बर को होजाई में रचनात्मक नुनीया संयुक्त संघ के राष्ट्रीय सम्मेलन होने जा रहा है।