डिब्रूगढ़, 28 जुलाई, 2023, संदीप अग्रवाल
डिब्रूगढ़ शहर में 200 से भी अधिक वर्ष पुराने स्टेशन रोड स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में श्रावण मास तथा पुरुषोत्तम मास के पावन उपलक्ष में अनेकों धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन आगामी 30 जुलाई से किया जायेगा | श्री शिव मंदिर परिचालना कमिटी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों की कड़ी में सर्वप्रथम 30 जुलाई, रविवार को दोपहर 3.01 बजे से डिब्रूगढ़ की जानीमानी धार्मिक संस्था ” श्री मंगलमय सुंदरकांड सत्संग समिति ” द्वारा ” ॐ नमः शिवाय ” महामंत्र का संगीतमय जाप किया जायेगा | उक्त कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण भगवान भोलेनाथ की संगीतमय सामूहिक महाआरती रहेगी | उसके बाद आगामी 13 अगस्त , रविवार को सुबह 9.30 बजे से सामूहिक रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा | डिब्रूगढ़ के जाने माने पंडित बैद्यनाथ मिश्र एवम उनके सहयोगी पंडितों के सानिध्य में आयोजित होने वाले उक्त कार्यक्रम में 21 जोड़ों द्वारा सामूहिक महारुद्राभिषेक किया जायेगा | धार्मिक कार्यक्रमों की कड़ी में आगामी 14 अगस्त, सोमवार को मंदिर परिसर में संध्या 6.31 बजे से डिब्रूगढ़ की जानी मानी धार्मिक संस्था ” माँ शक्ति परिवार ” द्वारा ” सावन की शाम शिव संग शक्ति के नाम ” नामक भजनों के कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा | वहीं आगामी 21 अगस्त , सोमवार को संध्या 6.31 बजे से डिब्रूगढ़ की जानी मानी धार्मिक संस्था ” श्याम परिवार ” द्वारा एक विराट भजन संध्या ” एक शाम श्याम संग बाबा भोलेनाथ के संग ” का आयोजन किया जायेगा | जिसमें श्याम परिवार के भजन गायक अपनी मधुर आवाज से बाबा का गुणगान करेंगे |
ऐसा माना जाता कि डिब्रूगढ़ के इस प्राचीन शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जागृत शिवलिंग है, भगवान यहां ” अर्धनारेश्वर रूप ” में विराजमान है | सावन महिने के प्रत्येक सोमवार को भगवान भोलेनाथ का फूलों तथा पत्तियों से मनमोहक श्रृंगार किया जाता है, पूरे सावन महीने में काफी शिव भक्त मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुँचते हैं और बाबा को जल चढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं |
श्री शिव मंदिर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में अधिक जानकारी एवम सहयोग हेतू मंदिर कमिटी के निम्नलिखित सदस्यों से संपर्क किया जा सकता हैं :-
रमेश बजाज ( 9435031390 ) एवम सुनील गाडोदिया ( 9435032902 ) | आयोजकों द्वारा अधिक से अधिक शिव भक्तों से उक्त सभी कार्यक्रमों में उपस्थित रहने की कामना की गयी है |