मेघालय के तुरा में धारा 144 कुछ बाद स्थिति सामान्य

शिलांग, 25 जुलाई (हि.स.)। सीआरपीसी की धारा 144 लागू होने और रात के कर्फ्यू के बाद मेघालय के तुरा में स्थिति पूरी तरह से सामान्य हो गई है, ऐसा राज्य प्रशासन ने दावा किया है।

उल्लेखनीय है कि संदिग्ध उग्रवादियों ने सोमवार की रात पश्चिम गारो पहाड़ जिला मुख्यालय में मिनी सचिवालय और मुख्यमंत्री कार्यालय पर अचानक हमला कर दिया। उस समय मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा अपने कार्यालय में थे। लेकिन, उन्हें या उनके ऑफिस स्टाफ को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। मुख्यमंत्री ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्थिति से निपटने के लिए कानून के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
इस बीच, पश्चिम गारो पहाड़ के जिला मजिस्ट्रेट ने 24 जुलाई की रात को सीआरपीसी की धारा 144 जारी करने के साथ-साथ रात का कर्फ्यू भी लागू कर दिया था। साथ ही जिलाधिकारी ने अधिसूचना जारी कर कहा कि तुरा क्षेत्र के सभी शैक्षणिक संस्थान आज 25 जुलाई को बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने सभी शैक्षणिक संस्थानों, शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों को नोटिस जारी कर निर्देश का अनुपालन करने का आग्रह किया है और कहा है कि अगले दिन (26 जुलाई) से नियमित कक्षाएं फिर से शुरू होंगी।

Leave a Comment