असम कैबिनेट की बैठक में लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय

गुवाहाटी, 21 जुलाई (हि.स.)। ब्रहमपुत्र नद द्वारा किए जा रहे तटकटाव को रोकने के लिए 75 किमी तटबंध बनाने हेतु 2097 करोड़ रुपए एशियन डेवलपमेंट बैंक से ऋण एवं अनुदान लिए जाएंगे। असम कैबिनेट की आज हुई मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा की अध्यक्षता में बैठक में इसके साथ कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।

कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के कम आय वाले घरों को एलईडी बल्ब देने के के लिए 2 करोड़ एनईडी बल्ब सरकार बांटेगी। 100 यूनिट से कम बिजली उपभोक्ताओं के लिए 265 करोड़ की सब्सिडी का प्रावधान भी कैबिनेट में किया गया है।
आज की बैठक में बोडोलैंड टेरिटोरियल रीजन यानी बीटीआर के लिए 400 करोड़ रुपये का फंड मंजूर किया गया है। सीएमएसजीयूवाई के तहत 3007 से अधिक अमृत सरोवर के लिए 250 करोड़ रुपये की कैबिनेट ने मंजूरी दी।
विभागीय जांच के संचालन के लिए सेवानिवृत्त अधिकारियों को नियुक्त करने की नई प्रक्रिय शुरू करने का निर्णय लिया गया। 2 अक्टूबर से 1 लीटर से कम की पीईटी पेयजल बोतलों के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

नई आईटी सोसायटी
आईटी-संबंधित नीतियों के सुचारू कार्यान्वयन और नागरिक-केंद्रित सेवाओं की निर्बाध डिलीवरी के लिए पीआईयू के रूप में 1860 के सोसायटी पंजीकरण किया जाएगा। अधिनियम XXI के तहत ”असम सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार और नागरिक सेवा वितरण (एआईटीईसी और सीएसडी) सोसायटी” की स्थापना की जाएगी।
सेवा सेतु पोर्टल के तहत दी जाने वाली ऑनलाइन नागरिक केंद्रित सेवाओं की निर्बाध डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए सोसायटी असम सरकार के एक शीर्ष स्वायत्त निकाय के रूप में कार्य करेगी। कैबिनेट की बैठक में उपरोक्त सभी योजनाओं के लिए निर्धारित समय सीमा आवंटित धनराशि आदि के ब्लूप्रिंट को अंतिम रूप दे दिया गया।

Leave a Comment