डिब्रूगढ़, 21 जुलाई 2023, संदीप अग्रवाल
किसी भी संगठन को सशक्त बनाए रखने हेतु कार्यकर्ताओं एवं आचार्यों का नियमित प्रशिक्षण होना अति आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए डिब्रूगढ़ के ज्योति नगर स्थित श्री हरि कथा प्रशिक्षण में डिब्रूगढ़ अंचल के दस दिवसीय आचार्य – आचार्या अभ्यास वर्ग का आयोजन गत दिनांक 20 जुलाई से आगामी 30
जुलाई तक किया जायेगा | इसके उद्घाटन सत्र का आयोजन कल 20 जुलाई को ज्योति नगर स्थित कार्यालय परिसर में किया गया |
उक्त अभ्यास वर्ग में डिब्रूगढ़ अंचल के अंतर्गत 7 संचो क्रमशः चाबुआ, डिकम, बालिजान, टेंगाखाट, डिब्रूगढ़, खोवांग तथा नामरूप से आये कुल 35 आचार्य – आचार्ययाएं भाग लेकर विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण ग्रहण करेंगे | उद्घाटन सत्र कार्यक्रम में डिब्रूगढ़ भाग प्रमुख सुमित मुरा, डिब्रूगढ़ अंचल अभियान प्रमुख कलिता नंद, अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रमुख लोबिन घटवार , आरती शर्मा ( मुख्य शिक्षिका ) , संच प्रमुख क्रमशः सुश्मिता दास, बिना कुर्मी एवम नोरेन मुंडा सहित अन्य एकल कार्यकर्ता उपस्थित थे | संध्या ६ बजे शुरू हुवे इस उद्घाटन सत्र में श्री हरि सत्संग समिति, डिब्रूगढ अपर असम भाग की सचिव कविता हंसारिया, कोषाध्यक्ष राधेश्याम ढंढ, वनबंधु परिषद डिब्रूगढ़ अंचल समिति के अध्यक्ष डॉ महेश कुमार जैन, अंचल सचिव राजकुमार अग्रवाल एवं सदस्य सुरेश अगरवाल उपस्थित थे। भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन कर इस आचार्य/ आचार्या प्रशिक्षण शिविर का विधिवत उद्घाटन हुवा। विभिन्न संचों से आए प्रशिक्षार्थियों ने अपना अपना परिचय रखा। पदाधिकारियों का भी परिचय रखा गया। सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने अपना संबोधन रखा। सभी ने अपने संबोधन में इस दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी तथा आशा व्यक्त की कि इससे हर प्रशिक्षार्थी का बौद्धिक स्तर में सुधार होगा तथा इसका लाभ हर ग्राम शिक्षा मंदिर के विद्यार्थियों को मिलेगा। अंत में सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। यह जानकारी एकल अभियान डिब्रूगढ़ अंचल संवाद प्रभारी संदीप अग्रवाल द्वारा दी गयी है |