दुमदुमा प्रेरणा भारती 19 जुलाई : दुमदुमा में समाज के बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी युवा मंच दुमदुमा शाखा ने हाल में घोषित दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में उत्तीर्ण स्वजातीय मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया ।आज सुबह 11 बजे मारवाड़ी पंचायती भवन में एक अभिनन्दन समारोह आयोजित कर समाज के 16 मेधावी विद्यार्थियों को एक एक दुपट्टा एवं अभिनन्दन पत्र से सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना से किया गया । समाज के वरिष्ठ व्यक्ति रामसिंह शर्मा , एवं किशनलाल पारीक , मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष महावीर प्रसाद मोदी , मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष जयनारायण बंसल , सम्मेलन के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश गोयल , मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष रोहित अग्रवाल , सम्मेलन के सचिव अर्जुन लाल अग्रवाल एवं मायुमं के सचिव विशाल शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर अभिनन्दन समारोह का शुभारंभ किया। इससे पूर्व सभी अतिथियों का दुपट्टा से सम्मानित किया गया । दीप प्रज्वलन के पश्चात वंश अग्रवाल ने गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया । तत्पश्चात दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में 75% से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले 16 मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया । मेधावी छात्रों में क्रमशः नमन अग्रवाल , लक्ष्य अग्रवाल , पलक शर्मा , तनीश अग्रवाल , युक्ति अग्रवाल , स्वेता अग्रवाल , हार्दिक गोयल , रौनक अग्रवाल , माही बंसल , निधि बंसल , कृष्णा पटवारी , गौरव भारद्वाज , हिमेश अग्रवाल , हर्षित अग्रवाल, नंदिता अग्रवाल एवं योगिता अग्रवाल आदि को एक एक दुपट्टा एवं मानपत्र से अभिनन्दन किया गया । इस दौरान बीच-बीच में छोटे छोटे बच्चों मनन अग्रवाल एवं प्रीसा अग्रवाल ने बहुत ही सुन्दर और मनमोहन नृत्य प्रस्तुत कर खुब तालियां बटोरी तथा प्रीसा ने एक गीत पेश किया । अभिनंदन कार्यक्रम में कई महिलाओं, छात्र-छात्राओं के अभिभावक , किशनलाल पारीक , राज कुमार गाड़ोदिया , मायुमं के संस्थापक अध्यक्ष प्रहलाद अग्रवाल ने सभा को सम्बोधित करते हुए बच्चों के उज्जवल मय भविष्य और जिंदगी के सोपान में सदैव अग्रसर का आशीर्वाद दिया । उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में समाज के बच्चे डाक्टर , इंजीनियर , वकील , सरकारी पदों सहित अनेक क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने में सफल हो रहें हैं जो समाज के लिए गर्व की बात है ।इसके साथ ही महत्वपूर्ण पदों पर आसीन होकर अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा के स्रोत भी बन रहे हैं। मायुमं के सचिव विशाल शर्मा ने मंच के भावी कार्यक्रमों की जानकारी दी एवं सम्मेलन के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश गोयल ने बताया कि आगामी रविवार 23 जुलाई को पंचायती भवन में 60 वर्ष या इसके ऊपर के लोगों के हृदय की जांच एवं गैस्टिक का इलाज एवं इसीजी (E.C.G.) निःशुल्क जांच किया जायेगा । इस अभिनन्दन समारोह में दुमदुमा , धौला , टीपुक , बरडुबी , हांहचरा , रुपाई साइडिंग आदि स्थानों से मेधावी विद्यार्थी , उनके अभिभावकों के अलावा दुमदुमा के अनेक गणमान्य लोग , महिलाएं , मारवाड़ी सम्मेलन एवं मायुमं शाखा के सदस्य उपस्थित रहे । दिनेश गोयल एवं मंच के मोनु अग्रवाल ने इस कार्यक्रम का संचालन सफलतापूर्वक किया ।