व्यापारी पर चाकू से हमला कर बदमाशों ने 5.4 लाख लूटे

कामरूप (असम), 18 जुलाई (हि.स.)। जिले के गरैमारी में सोमवार की रात बदमाशों ने एक व्यापारी पर चाकू से हमला कर उससे 5.4 लाख रुपये लूट लिए। हमले में घायल व्यापारी की पहचान अबू बकर सिद्दीकी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने व्यापारी पर हमला कर लूटने वाले बदमाशों को खदेड़ने की कोशिश की और एक लुटेरे को पकड़ लिया, जबकि चार अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर रुपये लेकर फरार हो गए। पकड़े गए बदमाश की पहचान जहीरपुर गांव के कयूम अली के रूप में हुई है। घायल व्यापारी अबू बकर को गंभीर हालत में जीएमसीएच भेजा गया है। पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment