गुवाहाटी, 18 जुलाई (हि.स.)। गुवाहाटी में गाड़ी से लूट की एक घटना सामने आई है। पुलिस ने आज बताया कि लूट की यह वारदात सोमवार की रात चांदमारी स्थित असम इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान के सामने हुई।
बदमाशों ने स्कॉर्पियो वाहन का शीशा तोड़कर नकदी समेत दस्तावेज लूट लिए।
पता चला है कि बदमाशों ने चांदमारी मैदान के सामने वाहन से 54 हजार रुपये लूट लिए।
अज्ञात बदमाशों ने वाहन का शीशा तोड़ दिया और रुपयों से भरा बैग लेकर गायब हो गए। इस संदर्भ में सूचना पाने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।