आईसीएआई की ईआईआरसी, डिब्रूगढ शाखा द्वारा कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित

डिब्रूगढ , 10 जून 2023, संदीप अग्रवाल
आईसीएआई की ईआईआरसी, डिब्रूगढ शाखा द्वारा एक कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन कल दिनांक 9 जून को शहर के
विवेकानंद केंद्र विद्यालय में किया गया | इस कार्यक्रम की मेज़बानी आईसीएआई के ईआईआरसी की डिब्रूगढ़ शाखा के उपाध्यक्ष सीए प्रतीक पोद्दार ने की। कार्यक्रम में वाणिज्य शाखा के कक्षा दसवीं और ग्यारहवीं के लगभग 118 छात्रों ने भाग लिया |
उक्त कार्यक्रम में आईसीएआई की ईआईआरसी की डिब्रूगढ़ शाखा के अध्यक्ष सीए हेमंत वर्मा और सचिव  सीए रौशन अग्रवाल ने भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
यह कार्यक्रम ” कैरियर काउंसिलिंग समिति’ की आईसीएआई पहल के तहत आयोजित किया गया था ,  जिसका मुख्य उद्देश्य माध्यमिक, वरिष्ठ/उच्चतर माध्यमिक, स्नातक/स्नातकोत्तर छात्रों के साथ-साथ अन्य हितधारकों के बीच सीए पाठ्यक्रम पर विशेष ध्यान देने के साथ भारत में वाणिज्य शिक्षा को बढ़ावा देना है। विवेकानंद केंद्र की ओर से वक्ता सीए प्रतीक पोद्दार सहित सीए हेमंत वर्मा और सीए रौशन अग्रवाल का फुलाम गमछे से सम्मान और सीए प्रतीक पोद्दार को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया |

Leave a Comment