प्रेरणा भारती के मोबाइल ऐप का शुभारंभ आज

शिलचर, दक्षिण असम से प्रकाशित लोकप्रिय हिंदी दैनिक प्रेरणा भारती के मोबाइल ऐप का शुभारंभ आज पूर्वाह्न 11:00 बजे प्रेस क्लब शिलचर में किया जाएगा। प्रेरणा भारती के प्रकाशक पत्रकार और समाजसेवी दिलीप कुमार ने बताया कि पाठकों को 24 घंटे ताजा समाचारों से अपडेट करने के लिए प्रेरणा भारती मोबाइल ऐप ला रही है। इस ऐप में लोग अपनी मनचाही नई पुरानी सभी खबरें देख सकते हैं। ई पेपर पढ़ सकते हैं। प्ले स्टोर से निशुल्क ऐप डाउनलोड किया जा सकता है।

Leave a Comment