मोतियाबिंद रहित दुमदुमा, उद्देश्य से  मोतियाबिंद शिविर आयोजित ।

दुमदुमा:   दुमदुमा समष्टि के अंतर्गत बिशा कोपी चाय बागान केंद्रीय चिकित्सालय में आज मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 162 मरीजों का जांच की गई उनमें 77 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए।आज तिनसुकिया तथा डिब्रूगढ़ दृष्टि नेत्रालय के डॉक्टरो ने चिकित्सा तथा जरुरतमंदों को चश्मा दवाई निशुल्क   प्रदान किया गया।आज इस कार्यक्रम की मुख्य उद्देश्य दुमदुमा विधानसभा में मोतियाबिंद रहीत दुमदुमा बनाया जाना है यह शिविर पुरे अंचल में लगाई जाएगी।आज इस चिकित्सा शिविर के उद्घाटन में तिनसुकिया जिला उपायुक्त स्वप्निल पाल लखीमपुर सांसद प्रदान बरुआ दुमदुमा विधायक रुपेश ग्वाला नेत्र चिकित्सक  डॉक्टर अमुल्य बरगोहाई अबीटा चेयरमेन देव ऋषि बोरा  लायन्स क्लब अध्यक्ष अरूप ज्योति डेका बीषाकोपी  चाय बागान डाइरेक्टर सरोज  दास बागान प्रबंधक निलोतपल सैईकीया सांसद प्रतिनिधि मुलेन्द मोरान मानखुवा गांव पंचायत सभा नेत्री  टुटु मनी मोराण असम चाय मजदूर संघ दुमदुमा सचिव राहुल ताती उपस्थित थे।

Leave a Comment