महतम महोत्सव के अन्तर्गत व्यसन मुक्ति सप्ताह का आयोजन

आज दिनांक 04/06/2023,रविवार, को जैन भवन में महतम महोत्सव के अन्तर्गत *व्यसन मुक्ति सप्ताह* के तहत,  व्यसन मुक्ति विषय *(No Tobacco,No Alcohol,No Drugs)* के अन्तर्गत बच्चों के लिए चित्र कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमे लगभग ५० बच्चो ने भाग लिया और सभी बच्चो ने अच्छा चित्रांकन किया। इस उपलक्ष्य में आयोजित पुरस्कार वितरणी सभा में मुख्य अतिथि एडिशनल पुलिस सुपर सुब्रतो सैन ने श्री साधुमार्गी जैन संघ द्वारा  नशामुक्त विरोधी चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजन के लिए बहुत प्रसंग्सा की और   नशा विरोधी प्रोग्राम ज्यादा से ज्यादा  करने के लिए प्रोत्साहित किया। सभा के अध्यक्षता श्री संघ अध्यक्ष  विजय कुमार सांड ने किया और स्वागत भाषण श्री संघ मंत्री  प्रकाश चंद सुराना ने दिया, सभा में युवा संघ अध्यक्ष नरेंद्र सेठिया, समता महिला मंडल के अध्यक्ष किरण देवी भूरा उपस्थित रहकर सहयोग किया।कार्यक्रम का संचालन सयोजक मनोज सोनावत ने किया।

   कार्यक्रम के लिए समाज के हर घटकों एवं अन्य समाज के बच्चों को भी प्रतियोगिता के लिए सूचना दी गई थी इसके लिए संघ के अध्यक्ष एवं सचिव ने काफी प्रयत्न भी किया।

Leave a Comment