कर्नाटक: कांग्रेस बहुमत के आंकड़े के पार, सीएम चुनने के लिए कल बेंगलुरु में विधायक दल की बैठक

बेंगलुरु. कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है. चुनाव आयोग ने सभी 224 सीटों के रुझान जारी कर दिए हैं. कांग्रेस बहुमत के आंकड़े 113 सीट को पीछे छोड़ दिया है और 124 निर्वाचन क्षेत्रों में उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. भाजपा 70 और जद (एस) 25 विधानसभा क्षेत्रों में आगे हैं. निर्दलीय 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक कल सुबह बेंगलुरु में बुलाई गई है.  बसवराज बोम्मई ने कहा कि हम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए. अंतिम नतीजे आने के बाद हम विस्तृत विश्लेषण करेंगे. एक राष्ट्रीय पार्टी के तौर पर हम सिर्फ विश्लेषण ही नहीं करेंगे बल्कि यह भी देखेंगे कि विभिन्न स्तरों पर क्या कमियां रह गईं. हम इस चुनाव परिणाम से सीखेंगे और आगे अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस के एनए हारिस ने मंजूनाथ (जेडीएस), के शिवकुमार (बीजेपी) को हराकर शांतिनगर निर्वाचन क्षेत्र जीत लिया है. साल 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हारिस ने इस सीट पर बीजेपी के के वासुदेवमूर्ति को 18205 वोटों यानी इस सीट पर हुए कुल मतदान के 14.99% के अंतर से हराया था. सीट पर 2018 में INC का वोट शेयर 49.42% था.

Leave a Comment