काज़िगाँव थाना के थाना प्रभारी एव पुलिस दल के ऊपर आक्रमण के आरोप मे छः गिरफ्तार

कोकराझार, 11मई। कोकराझार जिले के काज़िगाँव थाना के थाना प्रभारी एव पुलिस दल के ऊपर आक्रमण के आरोप मे छः गिरफ्तार हुवे है।

कोकराझार जिले के पर्वतझोरा महकमे के अंतर्गत मल्लिकपारा गांव मे भूमि केंद्रित मामले की तहकीकात करने काज़िगाँव थाना के थानाप्रभारी रमजान अली शेख के नेतृत्व मे पुलिस दल पहुंचा थाना प्रभारी और इस दल पर आरोपी परिवारवालों ने आक्रमण कर दिया।

इसके बाद पर्वतझोरा महकमा के महाकमा पुलिस अधिकारी पार्थो प्रीतम के नेतृत्व मे बृहद पुलिस दल अभ्यान चलाकर आक्रमण कारी दो पुरुष और चार महिला कुल छः लोगो को गिरफ्तार किया साथ ही दो काट फारने वाले मिल और बृहद परिमान मे अबैध काट

पुलिस ने जब्त किया है। वही पर्वतझोरा महकमा के महाकमा पुलिस अधिकारी पार्थो प्रीतम ने संवादाताओ को बताया की पुलिस के साथ मारपीट करने वाले छः आरोपी को गिरफ्तार किया गया है बाकी सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटने मे कानूनी प्रकिया के आधार पर कठोर व्यवस्था लिया जाएगा।

गोपाल प्रसाद

कोकराझार 

Leave a Comment