दुमदुमा 10 मई : दुमदुमा सार्वजनिक रंगाली बिहू तीन दिवसीय कार्यक्रम के साथ दुमदुमा नगर खेल मैदान में आयोजन किया गया है ।दुमदुमा के 53 वाॅ बिहू कार्यक्रम के अवसर पर आज प्रथम दिन 53 ध्वजो समेत मुख्य ध्वज का उत्तोलन सार्वजनिक रंगाली बिहू आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ प्रणव ज्योति डेका, दुमदुमा विधायक रुपेश ग्वाला सहित दुमदुमा अंचल के वरिष्ठ लोगों ने 52 ध्वजो का उत्तोलन किया गया । शहीद वेदी पर स्मृति तर्पण आयोजन समिति के सह सचिव राणा सोनार, जयकांत मोरान सहित विभिन्न दल संगठन ,सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित किया। मुख्य मंच का उद्घाटन समाज सेवी ललित गोगोई एवं वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन बरुआ, ने किया दुलु आरनधरा द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया गया। समन्वय सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत पद्मश्री दुलाल मानकी ने किया। 11 मई को विभिन्न जाति जन गोष्ठी द्वारा सांस्कृतिक शोभायात्रा, पुरस्कार वितरण, आम सभा आयोजित की जाएगी । आम सभा में दुमदुमा सार्वजनिक रंगाली बिहू समिति प्रथम बार दुमदुमा के संतान असम साहित्य सभा के पुर्व अध्यक्ष योगेश दास की स्मृति पुरस्कार प्रतिदिन संवाद गोष्ठी के मालिक जयंत बरूआ को प्रदान कर सम्मानित करेगी। आज के कार्यक्रम के उद्घोषक असम जातीयता वादी युवा छात्र परिषद के केंद्रीय सचिव सुरजीत मोरान एवं दुमदुमा साहित्य सभा के सचिव देवेन डेका ने किया। आज विभिन्न जन समुदायों ने अपने कला संस्कृति के अनुरूप नृत्य प्रस्तुत किया । दुमदुमा के भोजपुरी महिला परिषद के किशोरियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य भी दर्शकों ने काफी सराहा। भोजपुरी महिला परिषद के रीना गुप्ता ,ज्योति देवी ,बबीता देवी ,ममता देवी ने किशोरियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य में भरपूर सहयोग दिया ।