उत्तर गुवाहाटी में स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीद को श्रद्धांजलि

गुवाहाटी, 10 मई: 10 मई भारत के इतिहास में एक ऐतिहासिक दीन है । इसी दिन 1857 में सिपाही विद्रोह शुरू हुआ था। अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता आंदोलन के लिए संघर्ष उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में प्रारम्भ हुआ। इस संघर्ष में मंगल पांडे, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, असम के मणिराम दीवान, पियली फुकन सहित हजारों वीरों और वीरांगनाओं ने

 भारती के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। आज उत्तर गुवाहाटी का शंकरदेव शिशु निकेतन में स्वतंत्रता सेनानी के सन्मान में समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 

 में स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री श्री औनियाती सत्र के खनीन्द्र कुमार लेखरू,सत्र 

के मेधी त्रिलोक्य शर्मा एवं प्रबंध समिति के सचिव मुकुटेश्वर गोस्वामी ने दीप प्रज्ज्वलित किया। प्रधानाचार्य आचार्य उत्पल तालुकदार और उप प्रमुख आचार्य जगदीश शर्मा ने शहीद बेदी में माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की। इसके तुरंत बाद छात्रों ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के शौर्य, बलिदान को याद करते हुए आच्छे नागरिक बनकर देश सेवा करने का संकल्प लिया । कार्यक्रम के अंत में श्री श्री औनियाती सत्रा के खनींद्र कुमार लेखरु ने इतिहास के पन्नों से प्रेरणा लेते हुए विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे भारत को एक मजबूत, सुखी, शांति और समृद्ध सम्पन्न महाशक्ति बनाने के लिए निपुण होकर कड़े अनुशासन के साथ अध्ययन व अभ्यास कर ने के लिए आह्वान किया।

Leave a Comment