छठीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने किया अवैध पत्थरों से भरे डम्पर को जब्त ।

कोकराझार 10 मई। छठी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, रानीगुली की शशिपूर समवाय को मिली गुप्त सूचना के आधार पर समवाय शशिपूर द्वारा भारत-भूटान पिलर संख्या- 173 / 2 से लगभग 02 किलोमीटर भारत की ओर गस्ती अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध पत्थरों से भरे डम्पर के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जब्त किये गये अवैध डम्पर सहित तीनों तस्करों को वन विभाग आमटेका को सौंप दिया गया। जब्त किये गये सामग्री की कुल कीमत 36 17000 /- रूपया आकि गई है। छठीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल लगातार भारत-भूटान सीमा पर गस्ती एवं चौकसी के कारण तस्करों की गलत गतिविधियों पर अंकुश लगाने में सफल हुई है।

गोपाल प्रसाद

कोकराझार 

Leave a Comment