विद्या भारती दक्षिण असम की 5 दिवसीय खेलकुद प्रतियोगिता डलू में प्रारंभ

बि.एम.शुक्लाबैद्य, बिहाड़ा: विद्या भारती दक्षिण असम प्रान्त के 5 दिवसीय प्रान्तीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को डलू में शुभारंभ हुआ। इस मौके पर डलू हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में शिलचर के सांसद डॉ. राजदीप राय उपस्थित रहे। इस दिन सांसद राजदीप राय व उपस्थित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उद्घाटन समारोह के प्रारंभ में सरस्वती वंदना की गई। इसके बाद उत्ततरीय और चंदन का तिलक लगाकर अतिथियों का स्वागत किया गया। डलू सरस्वती शिशु निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य विवेकानंद देवपुरकायस्थ ने अतिथियों का परिचय दिया और स्वागत भाषण प्रदान किया। उसके बाद डलू सरस्वती शिशु निकेतन के छात्रों द्वारा उद्घाटन नृत्य प्रस्तुत किया गया। बाद में मुख्य अतिथि के उद्बोधन में सांसद डॉ. राजदीप राय ने विद्याभारती की प्रशंसा की। उन्होंने खिलाड़ियों की सही नियमों का पालन करते हुए खेल में भाग लेने की आह्वान किया। विद्याभारती दक्षिण असम प्रान्त के अध्यक्ष प्रो. निखिल भूषण दे ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग मांगा। डलू सरस्वती शिशु निकेतन के प्रधानाचार्य विवेकानंद देव पुरकायस्थ के धन्यवाद प्रस्ताव के बाद उद्घाटन समारोह का समापन हुआ। इस उद्घाटन समारोह मे रामपुर बागान प्रबंधक सुुकेश सिंह, विद्याभारती पूर्ववोत्तर क्षेत्र कार्यकारिणी के सदस्य योगेंद्र सिंह शिशोदिया, डलू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य पांडुनाथ बर्मन, भाजपा असम राज्यिक अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष अमलेंदु दास, विद्याभारती दक्षिण असम प्रान्त के संगठन मंत्री महेश भागवत प्रमुख अन्य अतिथियों में शामिल रहे।

    उल्लेखनीय, आज से शुरू हुई इस 5 दिवसीय क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता में दक्षिण असम के काछार, करीमगंज, हैलाकांडी और दिमाहासाव जिलों के 44 स्कूलों के 346 छात्रों ने भाग लिया। इस 5 दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर और 3000 मीटर दौड़ के साथ शॉर्ट पुट थ्रो, डिस्कस थ्रो, भाला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद, रिले दौड़, खो-खो और कबड्डी आदि खेल मे 14 और 17 साल से कम उम्र के लड़के व लड़कियां भाग लेंगे। प्रान्त स्तर की इस खेल प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले छात्रों को क्षेत्रीय स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा।

Leave a Comment