
लखीमपुर 5 मई अंतरराष्ट्रीय महेश्वरी कपल क्लब लखीमपुर शाखा द्वारा 4 मई को अंतरराष्ट्रीय फायर फाइटिंग डे के उपलक्ष में संगठन द्वारा फायर बिग्रेड के अधिकारियों एवं पद अधिकारियों को सम्मान किया।कार्यक्रम में फायर ब्रिगेट के इंस्पेक्टर अमित बर्मन एवम 30 जवानों का फूलाम गमछा से सम्मान किया गया। आपात काल में उनके द्वारा दी गई सेवाओं के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापन किया। संस्था के अध्यक्ष श्रीमती सरोज,राजेश मालपानी के नेतृत्व में जिला समिति की अधिक संख्या में सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहे। श्री राजेश मालपानी ने संवाददाताओं को बताया की इस पवित्र दिन पर हम इन जवानों का सम्मान करके खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कैसी भी विकट परिस्थिति हो फायर ब्रिगेड के जवान विषम परिस्थितियों में भी अपना मनोबल अपना कौशल बनाकर समाज की जो सेवा कर रहे हैं। उसी को देखते हुए हमारी संस्था इस पवित्र दिन उनका सम्मान करके उनके दीर्घायु जीवन की कामना प्रकट करने के लिए यहां आए हैं । साथ ही सभी जवानों के लिए अपलाहर भी कराया गया। इस अवसर पर इन फायर ब्रिगेड के इंस्पेक्टर अमित बर्मन अंतरराष्ट्रीय महेश्वरी कपल क्लब की लखीमपुर शाखा के सभापति सहित सभी सदस्य का स्वागत किया और धन्यवाद प्रकट किया। उन्होंने कहा हम सदैव पूरे उत्साह के साथ हमारी ड्यूटी के लिए तत्पर रहते हैं हमारी टीम में सभी जवान लड़के हैं कोई भी दुर्घटना होने पर हम 2 मिनट में तैयार होकर यहां से रवाना हो जाते हैं। हम कोई हमारी खबर नहीं भी ले तो भी हम हमारी कर्तव्य का पालन बखूबी करते हैं।अब इस दिन कपल क्लब ने हम लोगों को यहां आकर जो उत्साहवर्धन किया हमारे कार्य करने की क्षमता और बढ़ेगी इस कार्यक्रम में श्री मानिक लाल दमानी श्री सौरभ मालपानी श्रीमती सोनम चांडक श्रीमती मनका राठी श्रीमति तृप्ति राठी श्रीमती मंजू तापड़िया उपस्थित रहे।