
चंद्रशेखर ग्वाला, बड़खोला 5 मई: आज ५ मई बड़खोला विधानसभा क्षेत्र के डलु स्थित सरस्वती शिशु निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में, शिक्षा विकास परिषद दक्षिण असम प्रांतीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शिलचर के सांसद राजद्वीप राय एवं अन्य अतिथियों ने प्रदीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण करके किया। तत्पश्चात सरस्वती शिशु निकेतन के विद्यार्थियों ने मधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। पांच दिवसीय इस खेल कूद प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार का खेल का आयोजन, कबड्डी से आरंभ हुआ। इस खेल कूद प्रतियोगिता में, कबड्डी, सौ, मीटर से तीन हजार मीटर दौड़, हाई जंप, लोंग जंप, जैवलिन थ्रो, खोखो आदि खेलों का प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। शिक्षा विकास परिषद दक्षिण असम द्वारा आयोजित इस खेल समारोह में मुख्य अतिथि सांसद राजद्वीप राय तथा रामपुर चाय बगान के प्रवंधक सूकेश सिंह ,डलू उ.मा.विद्यालय के अध्यक्ष पांडुनाथ बर्मन, शिक्षा विकास परिषद के अध्यक्ष निखिल भूषण दे, विद्याभारती के संगठन मंत्री महेश भागवत तथा अनुसूचित जाति अध्यक्ष अमलेंदु दास ने विशेष अतिथि के आसन अलंकृत किया। शिक्षा विकास परिषद द्वारा अतिथियों को तिलक लगाकर तथा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी बीच सरस्वती शिशु निकेतन डलु के विद्यार्थी कलाकारों ने देशभक्ति गीत पर नृत्य भी प्रस्तुत किया।