इन गर्मियों की छुट्टियों में अगर आप नॉर्थईस्ट की खूबसूरत वादियों में घूमना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए शानदार पैकेज लेकर आई है।

इन गर्मियों की छुट्टियों में अगर आप नॉर्थईस्ट की खूबसूरत वादियों में घूमना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए शानदार पैकेज लेकर आई है। इस एयर टूर पैकेज का नाम Magical Assam Meghalaya with Bramhaputra River Cruise है। ये एयर टूर पैकेज 12 जून को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा और भुवनेश्वर से गुवाहाटी (वाया-कोलकाता) से आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस से रहेगा।ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। इस एयर टूर पैकेज में आप गुवाहाटी, काजीरंगा और शिलांग घूम पाएंगे। टूर पैकेज के तहत 3 रात गुवाहाटी और 3 रात शिलांग में बिता पाएंगे। मील की बात करें तो इस टूर पैकेज में 6 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर मिलेगा। इस एयर टूर पैकेज की प्राइस की बात करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 56,265 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग करने पर 47,690 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग करने पर 46,040 रुपए देने होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 42,620 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 19,490 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।
पैकेज में शामिल है ये सब
6 रात और 7 दिन का है एयर टूर पैकेज।
12 जून को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से शुरू होगा एयर टूर पैकेज।
टूर पैकेज में घूम पाएंगे गुवाहाटी, काजीरंगा और शिलांग।
इस टूर पैकेज में शामिल है ट्रैवल इंश्योरेंस।
मील में शामिल है 6 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर।