विश्व पुस्तक दिवस पर शब्दाक्षर का काव्य अनुष्ठान व पत्रिका लोकार्पण

राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था ‘शब्दाक्षर’ ने विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर रविवार की संध्या को 11 नंबर काशीपुर, कोलकाता-2 के काव्य कक्ष में एक काव्य अनुष्ठान का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शब्दाक्षर दया शंकर मिश्रा ने की तथा संचालन शब्दाक्षर पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष जयकुमार रुसवा ने किया। प्रधान अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष शब्दाक्षर रवि प्रताप सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार दुबे, राष्ट्रीय संगठन मंत्री विश्वजीत शर्मा ‘सागर’, राष्ट्रीय साहित्य मंत्री अनामिका सिंह व राष्ट्रीय सलाहकार तारक दत्त सिंह मंचासीन थे। कवि सम्मेलन के सहभागी लगभग सभी रचनाकारों की रचनाएं पुस्तक केंद्रित रहीं। मंचासीन पदाधिकारियों के सम्मान के पश्चात श्वेता गुप्ता ‘स्वेताम्बरी’ की सरस्वती वंदना से काव्य अनुष्ठान का विधिवत शुभारंभ हुआ। काव्य पाठ करने वाले कवि कवयित्रियों में मंचासीन रचनाकारों के अतिरिक्त-जीवन सिंह, सुधा मिश्रा द्विवेदी, डॉ. शिप्रा मिश्र, प्रदीप कुमार धानुक, धर्मदेव सिंह, रामनारायण झा, नंदू बिहारी, चंद्र किशोर चौधरी, चंद्र भानु गुप्त, आलोक चौधरी, रविन्द्र श्रीवास्तव, अशेष, विकास ठाकुर, सपना खरवार, प्रणति ठाकुर, डॉ. मनोज मिश्रा, गौरी शंकर दास एवं अवधेश मिश्रा शामिल थे। बड़ी संख्या में उपस्थित काव्य प्रेमी श्रोताओं में-डॉ. सत्य प्रकाश तिवारी, गिरजा शरण सिंह, दिनेश सिंह, सी.बी. दुबे, शशिकांत तिवारी, संतोष सिंह, संजय सिंह, संतोष कुमार सिंह, ओम प्रकाश दुबे, नीलम जैन, तथा शिव किशोर मिश्रा उल्लेखनीय रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में तारक दत्त सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इससे पूर्व शनिवार पुस्तक दिवस की पूर्व संध्या पर आभासी पटल में शब्दाक्षर के पच्चीस राज्यों की समितियों से जुड़े संस्था पदाधिकारियों ने शब्दाक्षर पत्रिका के अप्रैल-जून अंक का लोकार्पण सम्पन्न किया। लोकार्पण विभूति थे शब्दाक्षर आंध्र प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष लिंगम चिरंजीव राव तथा कार्यक्रम संचालक थीं शब्दाक्षर तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष ज्योति नारायण व शब्दाक्षर महाराष्ट्र प्रदेश अर्थ मंत्री सीमा त्रिवेदी। शब्दाक्षर महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष बिट्टू जैन ‘सना’ ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Comment