
फकीरटीला निवासी मीरा पांडेय का 74 वर्ष की उम्र में पिछले 15 अप्रैल को भोर में 2.45 पर स्वर्गवास हो गया। पिछले कई महीने से बीमार चल रही मीरा पांडेय मूल रूप से आएनाखाल चाय बागान निवासी स्वर्गीय महा प्रसाद पांडेय की धर्मपत्नी थी। 2012 से आपका निवास फकीर टीला में था। स्वर्गीय मीरा पांडेय शांत स्वभाव की, धार्मिक और सामाजिक महिला थी। इतनी ममतामयी थी की गांव के लोग उन्हें माई बुलाते थे। धर्म के प्रति इतना लगाव था कि पिछले जनवरी में अस्वस्थ होने के बावजूद रुद्र महायज्ञ में गयी और कई घंटे रही। उनका एक पुत्र पुरोहित, एक पुलिस में और एक अध्यापक हैं, सभी विवाहित है तथा दो बेटियां भी विवाहित जीवन व्यतीत कर रही है। वे अपने पीछे 3 पुत्र संजय, राजशेखर व मनीष तथा दो बेटियां सरिता मिश्रा व माधुरी, पुत्रवधू प्रमिला, रेणु, पुनम और एक पौत्र तीन पौत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके आत्मीय जनों व शुभचिंतको ने उनकी आत्मा की शांति और मुक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।