ये क्याः माफिया अतीक अहमद बन गया ‘शहीद’, इस शहर में लगे पोस्टर, मच गया हड़कंप

महाराष्ट्र के बीड़ में माफिय अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद को शहीद बताने वाले पोस्टर से हड़कंप मच गया।

महाराष्ट्र के बीड़ में माफिय अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद को शहीद बताने वाले पोस्टर से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में विश्व हिंदू परिषद ने शिकायत दर्ज कराई थी। घटना महाराष्ट्र के बीड जिले के माजलगांव की है।पुलिस ने बताया कि माजलगांव में कुछ लोग एक बैनर लेकर जा रहे थे, जिसमें अतीक अहमद और अशरफ को शहीद दिखाया गया था। बैनर में अखबार की एक कटिंग भी लगाई गई थी, जिसमें दोनों भाइयों की हत्या के लिए एक विशेष समुदाय को गाली दी गई थी। पुलिस का कहना है कि टीम ने बैनर और कटिंग जब्त कर लिया है। मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा कटिंग वाले अखबार के संपादक और एक रिपोर्टर के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।बता दें कि 15 अप्रैल को अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को मेडिकल जांच के लिए लाया गया था। इस दौरान जब दोनों भाई मीडिया से बात कर रहे थे, तभी पुलिस सुरक्षा में दोनों को तीन युवकों ने गोलियों से भून दिया। तीनों आरोपी खुद को मीडियाकर्मी बनकर आए थे। इस घटना ने अशरफ की वो भविष्यवाणी सच कर दी जो उसने दो सप्ताह पहले अपनी मौत को लेकर की थी। अशरफ ने दो सप्ताह में अपनी हत्या किए जाने की बात कही थी। उसने दावा किया था कि एक बड़े पुलिस अधिकारी ने इस बारे में उसे धमकी दी है।

Leave a Comment