पदम श्री पुरस्कार प्राप्त डॉ राम कुइवांगवे न्यूमे का स्वागत गुवाहाटी में अनेक संस्थाओं ने किया

गुवाहाटी: असम डिमाहासाओ के डा. रामकुइवांगवे न्यूमे जी को भारत सरकार ने 5 अप्रैल को माननीय राष्ट्रपति द्वारा सामाजिक समाज धर्म राष्ट्र के समर्पित जनजाति जेलियांग रांग हरक्का नागाओं बंधुओं को परंपरागत जोड़कर रखने वाले पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया जो असम और दीमा हसाओ जिले के लिए गौरव की बात है। आज गुवाहाटी एयरपोर्ट 10-30 बजे सुबह पहुँचे एयरपोर्ट पर एवं जेलियांग रांग हरक्का एवं नागा संस्थाओं के एवं स्टूडेंट विद्यार्थियों ने सम्मान किया। 11:30 पूर्वोत्तर जनजाति सेवा समिति पांचजन्य भवन विश्व हिन्दू परिषद उल्लूबारी में पहुंचे । वहां दोपहर का भोजन प्रसाद ग्रहण किया एवं अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मान किया गया। विहिप गुवाहाटी क्षेत्र संगठन मंत्री श्री दिनेश तिवारी जी ने उनके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। जिसमें उत्तर पूर्व जनजाति सेवा समिति संगठन मंत्री दिवाकर बोरा, असम आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान महेंद्र राजपूत, वनवासी कल्याण आश्रम से प्रान्त संगठन मंत्री मन्टू जी, अध्यक्ष बाबूलाल जी, जैन समाज अखिल भारतीय उपाध्यक्ष अशोक जैन जी, ब्राह्मण समाज द्वारा रामप्रसाद शर्मा, गोलोक परिवार द्वारा महेंद्र अग्रवाल जी, नटवर अग्रवाल जी, लघु उद्योग भारती द्वारा रवि सुलेखा जी, हरियाणा समाज द्वारा कृष्ण कुमार शर्मामा, नरेंद्र शर्मा जी, अजीत जाना जी, उमापति लूवांग जी, इंद्र चांपागाई जी क्षेत्र व्यवस्था प्रमुख, रमेश अग्रवाल जी प्रान्त कोषाध्यक्ष विहिप।

Leave a Comment